रेनवाल (विष्णु जाखोटिया)। कस्बे में विधायक निर्मल कुमावत ने युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र रिंगस्या के नेतृत्व में चले सदस्यता अभियान में 60 युवाओं को भाजपा युवा मोर्चा संगठन की सदस्यता दिलाई गई। इस मौके पर विधायक निर्मल कुमावत ने सभी कार्य कर्ताओं को भाजपा पार्टी का दुपट्टा पहनाकर शपथ दिलाई ।विधायक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुये कहा कि राष्ट्रीय हित में निःस्वार्थ भाव से भाजपा में जुड़े तथा
केन्द्र सरकार द्वारा जारी विभिन्न जनहित एवम् कल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुचाये।अपने पुराने राजनीतिक अनुभवों को नये सदस्यो में साझा करते हुये बताया कि मैं भी युवा मोर्चा में कार्य करने के कारण ही आप सभी के विशेष सहयोग से भाजपा से विधायक बना हु इसलिये सभी सदैव पार्टी हित में कार्य करते रहे।इस दौरान पूर्व पालिका उपाध्यक्ष सीताराम बासनीवाल,महामंत्री लक्ष्मीकांत तोतला,पूर्व पार्षद राजकुमार कुमावत,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेन्द्र रिंगस्या,महेन्द्र मारोठिया,अशोक माचीवाल, टीकमचंद,पार्षद सीताराम,मुकेश, कानाराम कुमावत,युवा मोर्चा महामंत्री अशोक यादव,चिरंजीत वर्मा,राकेश पारीक,आर्यन वर्मा वीरेंद्र प्रजापत,मनीष बाकोलिया,राजवीर यादव,देशराज मीणा,रवि आचार्य,विकास वर्मा,अश्विनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित उपस्थित रहे ।
0 Comments