रेनवाल (विष्णु जाखोटिया)।पर्यावरण के प्रति लोगो में जागरुकता लाने के लिए एक शिक्षक ने अनोखी मिसाल पेश की है।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवाडा में वरिष्ठ अध्यापक के रुप में कार्यरत पिता भंवरलाल आर्य ने अपनी बेटी के जन्मदिन पर विद्यालय परिसर एवं आस-पास में 51 पौधे लगाकर पर्यावरण बताओ तथा पेड लगाओ-जीवन बचाओ का एक संदेश देते हुये एक मिसाल पेश की है।रेनवाल कस्बे के पास स्थित डोडिया रामसिंहपुरा निवासी तथा राजकीय शिक्षक भँवरलाल आर्य ने विद्यालय परिवार एवम् ग्रामीणो के सानिध्य में बेटी कुसुम आर्य के जन्मदिन पर दादाजी बंशीधर आर्य की प्रेरणा से आज राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मूंडवाडा में 51 पेड़ लगवा कर पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया।इस प्रेरणादायी कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमलेश कुमार कुमावत ने बताया यह कार्य एक महान कार्य है जो पर्यावरण शुद्धि के साथ लोगों को जीवनदान भी प्रदान करता है। लोगों को इससे प्रेरणा मिलेगी तथा जीवन में पेड की महत्ता समझते हुये विद्यालय स्टाफ एवम् ग्रामीणो द्वारा पेड़ लगाओ जीवन बचाओ की प्रतिज्ञा भी ली गई। इस अवसर पर मुंडवाड़ा के सरपंच पति रामधन डोडवाडिया ,कालू बिजारणिया,रामस्वरूप झाझड़ा, पप्पू कुमावत,विनोद वर्मा रलावता,सुरेश कुमार घरवाणी,श्योराम जाजड़ा,बाबूलाल झाझरा,बाबूलाल निठारवाल विद्यालय स्टाफ में मुकेश कुमार बेहड़ा,रजाक खान,अर्जुन राम,रामफूल फुलवरिया,गोपाल वर्मा,जगदीशसिंह,नाथू लाल,हनुमान बुनकर,ओम प्रकाश,लालचंद कटेवा,श्रवण लाल,सहदेवसिंह,टीना धाबाई,सुमित्रा देवी,सुमन पारीक, अंशु दुबे,राहुल शर्मा,अविनाश आर्य आदि ने उपस्थिति देते हुये पेड लगाकर बिटिया को ढेर सारी शुभकामनाएं दी और उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 Comments