कस्बे में समय-समय पर आ रही वैक्सीन की डोज में हर बार सैकडो लोग वंचित रह जाते है। इसलिये हर व्यक्ति वैक्सीन लगाने के लिए सुबह से ही लंबी लाईनो में लगा हुआ था। एवम् उसके बाद भी स्थानीय लोगो के समय पर वैक्सीन नही लगने का कारण जानने पर स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डाँ राजेन्द्र सेपट ने बताया कि कस्बे की आबादी के हिसाब से पर्याप्त डोज नही आ रही है तथा आस-पास के कई गांवों से जुडा रहने के कारण भी रेनवाल स्वास्थ्य केन्द्र पर हर बार भीड रहती है।
आज भर्ती परीक्षा की वजह से युवाओ की भीड़ एवम् कई दिनों के बाद वैक्सीन आने के कारण 45 + की भी लंबी लाईने लगी।इस कारण व्यवस्था को संभालने के लिए स्थानीय पुलिस प्रशासन का सहयोग भी लिया गया। आज के दिन कुल 1088 वैक्सीन लगा कर गांव की जनता को राहत देने का प्रयास किया गया।
0 Comments