चौमूं (जयपुर ) ।पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग चौमूं की ओर से ओबीसी विभाग कार्यालय श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई।


ब्लॉक अध्यक्ष अभिषेक सैनी, पार्षद राधिका सैनी व ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने लॉक डाउन में कोरोना योद्धाओं के रूप में काम करने वाले चौमूं नगरपालिका  के सफाई कर्मचारियों को माला व साफा पहनाकर सम्मानित किया ।

नगरपालिका चौमूं कर्मचारियों अशोक जमादार व चौमूं में फॉगिंग टीम के सदस्य अर्जुन लाल सैनी सहित अनेक कर्मचारियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सम्मानित कर स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई ।