चौमूं ( जयपुर ) । कोरोना वैश्विक महामारी में जहां सरकार और भामाशाह के माध्यम से लोगों को रहने खाने व दवा आदि की व्यवस्थाओं की ओर तो ध्यान दिया । लेकिन इस भीषण गर्मी में चौमू नगरपालिका क्षेत्र में पानी की विकट समस्या होते हुए भी अभी किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।
पंडित रविंद्र आचार्य की प्रेरणा से बांसा निवासी समाज सेवी रविकांत शर्मा द्वारा शुक्रवार को कस्बे के वार्ड नंबर 10 में पानी की विकट समस्या को देखते हुए उन्होंने पानी के टैंकर डलवाने का संकल्प लेकर कार्य का शुभारंभ किया इ।पुनीत कार्य में राजेश कुमार वर्मा, सुनील कुमार शर्मा, रोशन शर्मा ने भी इनका सहयोग करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पंडित रविंद्र आचार्य ने कहा कि जल है तो जीवन है इसलिए सबको यह पुण्य का कार्य करना चाहिए।
इस अवसर पर समाजसेवी रविकांत शर्मा ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना यह एक पुण्य का कार्य है यह सभी को करना चाहिए उन्होंने विश्वास दिलाया कि मैं यह कार्य इस ग्रीष्म काल तक जारी रखूंगा।
इस अवसर पर राजेश कुमार वर्मा ने इस पुनीत कार्य का बीड़ा उठाने के लिए पंडित रविंद्र आचार्य समाजसेवी रविकांत शर्मा को तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने स्वयं भी अपना संपूर्ण सहयोग देने को कहां।


0 Comments