श्रीमाधोपुर ( सीकर) । कस्बे के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के इंचार्ज ने कोरमा योद्धाओं के रूप में काम कर रहे सफाई कार्मिकों को नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया है।

जानकारी के अनुसार सीएचसी इंचार्ज डॉ. राजेश मंगावा ने कल अस्पताल में एक कोरोना पॉजेटिव अधेड़ की मौत होने के बाद उसके शव को अच्छी तरह से किट में पैक करने का कार्य करने वाले दो सफाई कार्मिक बंटी हरिजन तथा नेहरू हरिजन का सम्मान कर उन्हें सम्मान स्वरूप 1100-1100 सो रुपए नगद पुरस्कार देकर उनका हौसला अफजाई किया। सीएचसी इंचार्ज डॉ. मंगावा का कहना है कि दोनों सफाई कर्मी दिन रात अस्पताल में कोरोना काल  कोरोना योद्धाओं के रूप में अच्छा कार्य करके सफाई का कार्य पूर्ण जिम्मेदारी से कर रहे हैं। जिसके फलस्वरूप आज इन्हें नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया व उनका हौसला अफजाई करते हुए आगे भी इसी प्रकार कार्य करने की बात कही। इस दौरान सुनील शर्मा लैब असिस्टेंट, राजवीर सिंह टीए, जितेंद्र कुमावत सहित अनेक कार्मिक उपस्थित रहे।