चौमूं (जयपुर) । नगर पालिका क्षेत्र चौमूं के जरूरतमंद मध्यमवर्गीय परिवारों को राशन किट जिसमें आटा, चावल, दाल ,नमक ,तेल आदि सामग्री थी का वितरण बुधवार को जरूरतमंद मध्यमवर्गीय परिवारों के घर घर जाकर किया गया।
![]() |
राशन किट सामग्री को गढ़ गणेश मंदिर स्थित से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ऑल इंडिया ब्राहमण फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित भंवर लाल शर्मा द्वारा जरूरतमंदों की सहायता का संदेश देते हुए शुभाशीष देकर रवाना किया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि चौमू क्षेत्र के पदाधिकारियों द्वारा मध्यम वर्ग के लिए किया जा रहा है यह पुण्य कार्य है , जिसके बारे में जितनी प्रशंसा की जाए कम है। राशन सामग्री के रवाना होने के अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर के निजी सचिव विजय शर्मा हवेली वाला, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सदस्य मुकेश शर्मा बांसा, ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के युवा राष्ट्रीय महासचिव द्वारका शर्मा, वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के महासचिव कृष्ण मुरारी पारीक एवं सचिव वैद्य नरहरी शर्मा राजस्थान ब्राह्मण महासभा के जिला प्रतिनिधि राकेश शर्मा, शिक्षाविद हजारी लाल शर्मा ,महेंद्र खुटेटा आदि भी सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करते हुए उपस्थित थे। इसके पश्चात राशन किट सामग्री का शहर के जयपुर रोड ,इंदिरा कॉलोनी ,धोली मंडी, रेलवे स्टेशन रोड ,रेनवाल रोड, आनंद नगर , केशव नगर, पटवारियों की गली ,बापू बाजार आदि स्थानों पर घर घर जाकर मध्यम वर्गीय परिवारों को खाद्यान्न सामग्री दी गई। उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया ब्राह्मण फेडरेशन के युवा राष्ट्रीय महासचिव द्वारका शर्मा द्वारा जरूरतमंद मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए एक हेल्पलाइन जारी कर आग्रह किया गया था कि जिन्हें आवश्यकता है वह इस हेल्पलाइन पर अपने राशन कार्ड पोस्ट करें। उन मध्यमवर्गीय परिवारों को उचित सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। उसी के अनुरूप यह कार्य किया गया जिसकी चर्चा व प्रशंसा सभी वर्गों के मध्यमवर्गीय लोगों द्वारा की गई।

0 Comments